कल शुष्क दिवस रहेगा।

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2017 को गांधी जयंति के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस की पालनार्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगाई गयी है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि संबंधित क्षेत्र की समस्त आबकारी दुकान पूर्ण रूप से बंद रखवाई जावे एवं किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा के विक्रय पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाये। सूखा दिवस घोषित समय में दुकान खुली पाये जाने पर तत्काल अनुज्ञाधारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावे।

Post Views: 1

Back to top button