कलियुग में हनुमानजी होते हैं बहुत जल्दी प्रसन्न, साढ़ेसाती हो या ढय्या, बड़ी-बड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं दूर, सभी 12 राशि के लोगों के लिए भाग्योदय का उपाय

रिलिजन डेस्क। कलियुग में हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं। सामान्य उपायों से भी बजरंग बली की कृपा मिल जाती है। पवनपुत्र की नियमित आराधना से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढय्या में लाभ मिलता है। यहां जानिए एक ऐसा उपाय जो सभी 12 राशि के लोग कर सकते हैं और यह उपाय बहुत ही सरल है। पं. मनीष शर्मा के अनुसार हनुमानजी के बारह चमत्कारी नाम बताए गए हैं। इन नामों के जाप से बुरा समय दूर हो सकता है।ये है हनुमानजी के 12 नाम वाली स्तुतिहनुमानञ्जनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिङ्गाक्षोऽमितविक्रम:।।उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशन:।लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भेवत्।राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।इस स्तुति में हनुमान के बारह नाम बताए गए हैं। यह स्तुति आनन्दरामायण में दी गई है। यह बहुत ही कारगर स्तुति मानी गई है। अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से इस स्तुति का पाठ करता है तो उसकी सभी परेशानयिां दूर हो जाती हैं।सुबह जागते ही करें इस नाम मंत्र का जापआप चाहें तो इन नामों का जाप सुबह-सुबह भी किया जा सकता है। किसी शुभ काम की शुरुआत से पहले भी इन नामों का जाप किया जा सकता है। हनुमानजी की कृपा से आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे और बाधाएं दूर हो हो सकती हैं। ये उपाय पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाएगा तो जल्दी ही शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।रात को सोते समय भी करना चाहिए हनुमानजी के बारह नामों का जापअगर किसी व्यक्ति के जीवन में कठिन समय चल रहा है, कुंडली में किसी प्रकार का ग्रह दोष है, कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है, घर-परिवार में सुख-शांति नहीं है या किसी प्रकार का भय सता रहा है, बुरे सपने आते हैं, विचारों की पवित्रता भंग हो गई है तो यहां दिए गए हनुमानजी बारह नामों का जाप करना चाहिए। रोज रात को सोने से पहले पूरी एकाग्रता और श्रद्धा के साथ हनुमानजी इन बारह नाम का जाप करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

we should worship to hanumanji for good luck, how to avoid bad luck

Back to top button