अब एयरटेल ने कर्नाटक में शुरू की VOLTE सर्विस

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी VoLTE सर्विस का विस्तार करना शुरू कर दिया जाएगा. अब एयरटेल ने कर्नाटक क्षेत्र में VoLTE (वॉयस ओवर LTE) सर्विस को रोलआउट कर दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने अपनी VoLTE सर्विस महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रोलआउट की थी. ताजा रोलआउट के बाद कर्नाटक भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

कंपनी के अनुसार, एयरटेल VoLTE को 4G/LTE इनएबल डिवाइस पर ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें एयरटेल 4G सिम होना जरूरी होगा. इस मौके पर कर्नाटक के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर सी सुरेंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘हम कर्नाटक में VoLTE सर्विस को रोलआउट करके बेहद खुश हैं. हम अपने कस्टमर्स को सबसे तेजी से मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करने के लिए काम कर रहे है. हमारे ग्राहकों को कॉल करने और एक ही समय में अल्ट्रा हाई स्पीड 4G मोबाइल डाटा सर्विस का इस्तेमाल करने के फ्लेक्सी प्लान ऑफर कर रहे है.’

ये भी पढ़ें: XIAOMI REDMI 5A हुआ लॉन्च, जानिए क्या है खास

उन्होंने कहा, ‘मार्केट में VoLTE इनएबल स्मार्टफोन उपलब्ध है. जिसके बाद एयरटेल के कस्टमर्स को भारत के सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन नेटवर्क पर हाई स्पीड डाटा के साथ शानदार कॉलिंग का अनुभव मिलेगा.’

Back to top button