कर्नाटक मंत्री ने किया केंद्र सरकार के फैसले का विरोध, कह दी ये बड़ी बात

मोदी सरकार ने वीआइपी कल्चर खत्म करने के लिए फैसला लिया है जिसके तहत सरकारी वाहनों पर लाल व नीली बत्ती के प्रयोग को खत्म कर दिया जाएगा. किन्तु इस बात पर कर्नाटक के मंत्री ने इसे मानने से साफ इन्कार कर दिया है. बता दे कि इस फैसले पर कर्नाटक के खाद्य व आपूर्ति मंत्री यूटी खादर ने कहा है कि वह लालबत्ती को अपने सिर पर लगाकर नहीं घूमते.कर्नाटक मंत्री ने किया केंद्र सरकार के फैसले का विरोध

मंत्री होने के नाते सरकार से उन्हें लाल बत्ती लगी गाड़ी दी है. यदि राज्य की कैबिनेट या फिर मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने का निर्देश देते है तो वह इसका पालन करेंगे. किन्तु सिर्फ केंद्र की अधिसूचना पर वह यह कदम नहीं उठाने जा रहे.

उनका यह भी कहना है कि केंद्र को यदि फिक्र है तो विकास करके आम आदमी को वीआइपी जैसा बनाए. उनका कहना है कि वह इस फैसले का विरोध नहीं कर रहे हैं. वह चाहते है कि केंद्र सरकार आम आदमी के लिए तो कोई योजना लेकर आए. मोदी सरकार को लोगों का पेट भरने व उन्हें शिक्षित बनाने की दिशा में भी काम करना चाहिए.

 

Back to top button