आप लाइन में, यहाँ एक मिनट में करोड़ों हो रहे काले से सफेद

मुंबई। सरकार की ओर से आठ नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा के बाद देशभर में करोड़ों लोग कुछ हजार रुपए बदलवाने या निकालने के लिए बैंक में लंबी कतारों में खड़े हैं। मगर, आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ दलाल करोड़ों रुपए मिनटों में एक्सचेंज करवा रहे हैं।

अभी अभी: सरकार ने वापस लिया नोटबंदी का फैसला

आप लाइन में, यहाँ एक मिनट में करोड़ों हो रहे काले से सफेद

नोटों की अदला-बदली करने वालों का दावा है कि कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कैशियर से लेकर मैनेजर तक इस रैकेट में शामिल हैं। हालांकि, इसके लिए वे तगड़ा कमीशन ले रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस काम में शामिल होने का दावा करने वाले जितेन ने कहा कि हम देश में कहीं भी एक घंटे में उसे एक्सचेंज कर सकते हैं।

बड़ी खबर: नोटबंदी हुई फेल, सुप्रीम कोर्ट ने पीएम को बुलाया अदालत

उसने बताया कि वह एक दिन में 5 करोड़ रुपए बदलवा सकता है। मगर, यह तभी होगा जब कोई ऐसा आदमी आपके बारे में हमें बताए, जो पहले हमसे यह काम करा चुका हो। अभी एक्सचेंज पर कमिशन 10 पर्सेंट है। यानी बंद हो चुके पुराने नोटों में एक करोड़ रुपए बदलवाने के लिए 10 लाख रुपए कमीशन देना होगा।

वहीं, बैंक इन आरोपों से इनकार करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें बेवजह टारगेट किया जा रहा है। इस धंधे में शामिल लोग बैंक के दावे पर हंस रहे हैं और उनका कहना है कि कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कैशियर से लेकर मैनेजर तक इस रैकेट में शामिल हैं।

एक और दलाल सम्राट ने बताया कि मामला केवल एक बैंक या एक ब्रांच या एक राज्य का नहीं है। यह पैसा केवल प्राइवेट बैंकों से ही नहीं आ रहा है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि बैंकर इसके बदले में कितना कमिशन ले रहे हैं।

Back to top button