करोड़ों की मालकिन ये मुर्गी अकेले इस घर में जी रही ऐश की ज़िन्दगी, सेवा के लिए लगे है इतने लोग…

वैसे तो आमतौर पर आपने बहुत से अमीर लोगों को देखा होगा. जिनके पास बंगला,गाड़ी,पैसा होता हैं. लेकिन आज हम एक अमीर मुर्गी के बारे में बता रहे हैं. ये मुर्गी कोई आम मुर्गी नहीं है बल्कि इसके पास बहुत पैसा है. बता दें,आमतौर पर मुर्गे तभी पसंद आते हैं लोगों को जब उनसे कोई डिश बनायीं जाये. एक मुर्गी ऐसी है,जिसे आप खाना तो दूर उसे हाथ भी नहीं सकते हैं. क्योंकि ये मुर्गी है कुछ क्लासी और स्टैण्डर्ड. इसे हाथ लगाने के लिए आपको किसी की इजाज़त लेनी पड़ेगी. 
जानकारी दे दें, इस मुर्गी के पास खुद के सिक्योरिटी गार्ड, शेफ और तो और महंगी गाडियां भी है. इस मुर्गी का नाम है गीगू. गीगू नाम की ये मुर्गी सोने के अंडे तो नहीं देती, लेकिन सोने के बिस्तर पर जरूर सोती है. इस मुर्गी के पास इतना पैसा है कि लोगों की सारी जिंदगी इतना पैसा कमाने में निकल जाए. इस मुर्गी के पास इतना पैसा है कि आप यकीन ही नहीं करेंगे. और यकीन करना मुश्किल भी होगा.
हैरानी भरा है मामला, टूटकर फिर से जुड़ जाती है इस बच्चे की हड्डियां,
दरअसल, गीगू के पास एक करोड़ डॉलर की संपत्ति है. बंगला, गाड़ी, नौकर, और शानदार खाना खाने वाली गीगू को ये संपत्ति उसके मालिक से विरासत में मिली है. क्योंकि इस मुर्गी के दोनों मालिकों की मौत हो चुकी है. और उनके बाद उनकी सारी संपत्ति गीगू मुर्गी के नाम कर दी गई. अगर गीगू मुर्गी की मृत्यु हो जाती है तो ये संपत्ति गीगू के चूजों को मिल जाएगी. यानि इसका आप कुछ भी नहीं बिगड़ सकते.





