करोड़ों की कीमत के ये सिक्‍के कहीं आपके पास तो नहीं, तुरंत करें चेक

पुराने सिक्कों, नोटों और स्टाम्प की नीलामी से लोग करोड़ों कमा रहे हैं। इन चीजों को दुर्लभ और बेशकीमती माना जाता है। यही वजह है कि कई म्यूजियम और अमीर लोग इन्हें अपने घरों में सजाने के लिए मुंह-मांगे दाम देने को तैयार रहते हैं।

क्विकर ऑनलाइन और इंडियामार्ट साइट पर ऐसे ही पुराने सिक्कों और स्टाम्प को बेहद महंगे दामों में खरीदा जा रहा है। अगर आपके पास भी रेयर और एंटीक सिक्के हैं तो आप पर भी धन की बारिश हो सकती है।

राम टांका चांदी का सिक्का साल 1740 का है। इस सिक्के की कीमत तीन करोड़ रुपए लगाई गई है। वहीं 300 से 400 साल पुराने चांदी के सिक्के पर शिव का चित्र बना है। इसकी कीमत 3,50,000 लगाई गई है। 1861 के एक डॉलर के सिक्के की कीमत 60,000 रुपए लगाई गई है।

1018 साल पुराना मक्का मदीना के इस सिक्के पर मक्का मदीना की तस्वीर बनी हुई है और पाक नंबर 786 लिखा है। इसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपए लगाई गई है। वहीं 1700 साल पुराने श्री श्री जगन्नाथ स्वामी जी के इस सिक्के पर जगन्नाथ स्वामी और उनका परिवार अंकित है। इसकी कीमत 4,50,000 रुपए लगाई गई है।

इंडिया मार्ट पर एक से एक एंटीक सिक्कों को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड का सिक्का 50 लाख रुपए में बिक रहा है। इस पर मां दुर्गा का चित्र बना है। 18वीं शताब्दी का राम लक्ष्मण सिक्का भी बेहद महंगे दामों पर मिल रहा है।

Back to top button