पाकिस्तान: कराची में चीनी काउंसलेट के पास आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी

पाकिस्तान के कराची में मौजूद चीनी काउंसलेट के पास शुक्रवार सुबह आतंकी हमला हुआ है. यहां कुछ हमलावरों ने बम धमाका किया और फायरिंग की. बताया जा रहा है कि ये धमाका भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे (9.30 PAK समयानुसार) हुआ. धमाके के बाद से ही फायरिंग भी हो रही है. इस मुठभेड़ में पाकिस्तान पुलिस के दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.
फायरिंग दोनों ही तरफ से हो रही है. इस हादसे में अभी तक 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है. इस इलाके को रेड जोन कहा जाता है. यहां पर कई देशों के दफ्तर मौजूद हैं. ये धमाका कराची के क्लिफ्टॉन इलाके में हुआ है. इस इलाके को कराची पुलिस और पाक रेंजर्स ने घेर लिया है.
अदालतों के पक्षपात करने वाले दावे के साथ प्रधान न्यायाधीश से उलझे अमेरिकी राष्ट्रपति
फायरिंग-धमाके के बाद से ही इलाके को पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 3 से 4 की संख्या में हमलावर चीनी काउंसलेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे. तभी सुरक्षाबलों ने उनपर फायरिंग की. आपको बता दें कि चीनी काउंसलेट कराची के क्लिफ्टॉन इलाके के ब्लॉक 4 में स्थित है.





