करवा चौथ में इन मेकअप ट्रिक्स को अपनाकर आप दिख सकतीं हैं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

करवा चौथ के मौके पर हर औरत सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती है, सबसे अलग दिखना चाहती है। तो आज हम आपके लिए ही लेकर आ हैं कुछ ऐसे मेकअप ट्रिक्स जिसे अपनाकर आप इस करवा चौथ का चाँद बन सकती हैं। मेकअप लुक्स, जो आपको बनाएंगे मिस गॉर्जियस।

karva chauth vrat makeup for women menhandi

करवा चौथ में इन मेकअप ट्रिक्स को अपनाकर आप दिख सकतीं हैं बोल्ड & ब्यूटीफुल

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

अगर आप इस करवा चौथ ब्यूटीफुल दिखने के साथ साथ बोल्ड नजर आना चाहतीं हैं तो इस लुक के लिए सबसे पहले आप अपने आखों के मेकअप पर ध्यान दें।

आई मेकअप

आईलाइनर और मस्कारा से आंखों को सेक्सी लुक दें।

लिप मेकअप
अपने होंठों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पिंक लिपस्टिक ही काफ़ी है।

हेयर आर्ट
अपने बालों में पीछे की तरफ़ पफ बनायें बाकी बालों को खुला छोड़ दें।

मिस ब्यूटीफुल

आई मेकअप

परफेक्ट आई मेकअप के लिए पलकों पर कॉपर और गोल्डन शेड का आईशैडो लगाकर स्मज कर लें। फिर ब्लैक आई लाइनर लगाएं और आख़िर में मस्कारा लगाकर आई मेकअप को कंप्लीट लुक दें।

चीक मेकअप

चीक बोन को हाईलाइट करने के लिए सॉफ्ट पिंक शेड का ब्लश ऑन लगाएं।

लिप मेकअप

अट्रैक्टिव लुक के लिए डार्क पिंक शेड की लिपस्टिक लगा लें।

हेयर आर्ट

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक के लिए बालों का साइड बना लें

मिस गॉर्जियस

आई मेकअप

अपर आईलैश को ब्राउन और लोअर को कॉपर आईलाइनर से हाईलाइट करें। अंदर की तरफ़ कोने पर थोड़ा-सा गोल्डन आईशैडो लगाएं। आईब्रो को आईब्रो पेंसिल से हाईलाइट करें।

चार्मिंग चीक

गालों पर सॉफ्ट पिंक ब्लश लगाएं।

लिप मेकअप

रेड लिपस्टिक आपको गॉर्जियस लुक देगी।

हेयर आर्ट

बालों को थोड़ा कर्ल करके खुला छोड़ दें।

ब्यूटीफुल वुमन

आई मेकअप

आंखों को हाईलाइट करने के लिए कॉपर-ब्राउन आईशैडो यूज करें। इसके बाद थिक मस्कारा से आई मेकअप कंप्लीट करें।

चार्मिंग चीक

अपने गालों पर पिंक ब्लशर लगाएं।

लिप मेकअप
होंठों को क्लासी लुक देने के लिए बर्गंडी कलर की लिपस्टिक लगाएं।

हेयर आर्ट
बालों को बीच से दो भागों में बांटकर हल्का कर्ल कर लें। अब दोनों तरफ़ पिन लगाएं और एम्बेलिश्ड हेयर बैंड लगाकर पाएं रेट्रो लुक।

ब्यूटी क्वीन

आई मेकअप
इस लुक के लिए सबसे पहले डार्क आई लाइनर को थोड़ा बाहर की तरफ़ निकालकर लगाएं। लोअर लैश लाइन पर डार्क ग्रीन लाइनर लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें।

लिप मेकअप
होंठों पर सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक लगाएं।

हेयर आर्ट
पहले आधे बालों की पोनीटेल बनाकर बाकी बालों को खुला रहने दें। अब इस पोनीटेल से फिशटेल चोटी बनाएं। बाकी बचे बालों की पोनीटेल बनाकर फिशटेल के आसपास लपेट लें। ऊपर की तरफ़ जूड़ा बनाकर बालों को पिनअप कर लें।

 

Back to top button