कमल से निकलेगा नए CM का चौंकाने वाला नाम, अटकले होंगी धराशायी

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी शनिवार को सीएम के नाम का ऐलान करेगी। यूपी का सीएम बनने की रेस में बीजेपी के कई दिग्‍गज नेता शामिल हैं।कमल से निकलेगा नए CM का चौंकाने वाला नाम, अटकले होंगी धराशायी

इनमें रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ मेयर दिनेश शर्मा, स्‍वतंत्र देव सिंह, गोरखपुर से सासंद योगी आदित्‍यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम आगे आ रहा है। सूत्रों की मानें तो, इस बार अटकलों से परे सीएम चेहरा सामने लाया जाएगा।  वहीं, प्रदेश में नेताओं की दावेदारी और लामबंदी से परेशान संघ नेतृत्‍व अब ऊब चुका है।

बीते दिनों जिस तरह से यूपी भाजपा के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किये हैं वह भी संघ की नाराजगी का एक कारण है. केशव प्रसाद मौर्या से ले कर योगी आदित्यनाथ तक के समर्थक अपने अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने में लग गए हैं. इस लिए संघ का फैसला है की 324 विधायको को अनुशासन में रखने और गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए संघ के किसी वरिष्ठ प्रचारक को ही यूपी की गद्दी दी जाये.

माना जा रहा है कि यूपी का नया सीएम संघ का पूर्ण कालिक प्रचारक रहा व्यक्ति ही होगा । बता दें कि उत्‍तराखंड में भी ऐसा ही हुआ है और संघ का पूर्ण कालिक प्रचारक रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्‍यमंत्री बनाया गया है। वह 19 साल की उम्र में ही संघ से जुड़ गए थे। वह दो साल तक स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में जाते रहे और फिर संघ की नीतियों से प्रभावित होकर साल 1981 में उन्होंने प्रचारक का काम करने का फैसला ले​ लिया।

संघ का मानना है कि पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी क्‍यों न संघ के प्रचारक को यूपी का मुख्‍यमंत्री बनाया जाए। इसी कारण यूपी में संघ से जुड़े कई नेताओं का नाम सीएम के रेस में आगे आ रहा है।

Back to top button