कमर दर्द, घुटनों के दर्द और रीड की हड्डी के दर्द को दूर करने का आसान घरेलू उपाय

आज का बहुत से लोगों को कमर दर्द, हाथ घुटनों के दर्द और रीड की हड्डी के दर्द की शिकायत रहती है। लगातार लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहने से यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। आज की पोस्ट में हम आपको एक ऐसा आसान घरेलू उपाय बताइए जो इन सभी दर्द हो दूर करने में बहुत ही उपयोगी है।
दोस्तों अदरक में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन कैल्शियम फास्फोरस क्लोरीन आदि तत्व उपस्थित होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। लेकिन अदरक में एक महत्वपूर्ण गुण और पाया जाता है वह एंटीवायरल है जिसका आप किसी भी तरह उपयोग कर सकते हैं। अदरक का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। इसलिए आजकल अदरक हर व्यक्ति के घर में आसानी से मिल जाती है।और सभी व्यक्ति इसका इस्तेमाल भी करते हैं। इसी कारण अदरक को एक संजीवनी बूटी की तरह माना गया है।
तथा आयुर्वेद में भी अदरक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है कि अदरक के सेवन से आप किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। जैसे सर्दी जुखाम कफ आदि बीमारियों से आप छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों वैसे तो अदरक का स्वाद बहुत ही तीखा होता है। अगर अदरक सुखी हुई होती है तो इसकी तासीर बहुत ही गर्म होती है। तथा भीगी हुई होती है तो इसकी तासीर ठंडी होती है। इसी कारण अदरक का सेवन पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है।
अदरक के ऊपर रिसर्च करके वैज्ञानिकों ने उसके बारे में पता लगाया है की इसमें 80 परसेंट पानी की मात्रा उपलब्ध होती है तथा 2 से 2.5 परसेंट रेशे उपलब्ध होते हैं व 1 पर्सेंट वसा तथा 13/कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है। इसलिए इन तत्वों की मौजूदगी होने के कारण अदरक को बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
जब आप रोजाना अदरक का सेवन करते हैं तो आपकी रीड की हड्डी के रोग साईटीका गठिया जैसे रोग दूर होने लगेंगे। तो हम बताते हैं कि अदरक के सेवन से आप किन किन रोगों को दूर कर सकते हैं।
अदरक के रोजाना सेवन से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं क्योंकि यह दर्द निवारक औषधि होती है। इसलिए इसका सेवन करना आवश्यक है। अदरक के सेवन से महिलाओं के मासिक धर्म के अनियमित समय को भी दूर करने में कारगर साबित होती है।
दोस्तों अगर आपके हाथ पैर आदि अंगों में सुन हो जाती है तो आपको अदरक में सोंठ लोंग उड़द दाल आदि के माध्यम से आप इसके लड्डू बनाकर उनका रोजाना सेवन करने से ये बीमारी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।





