कभी फैक्ट्री में मजदूरी से गुजरा करती थी ये महिला, अब है 50 हजार करोड़ की मालकिन

अगर आप सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं तो कोई ऐसी ताकत नहीं है जो आपके सपनों को पूरा करने से रोक सके। ऐसा ही एक सपना देखा चीन की च्यो छुनफेई और वो आज चीन की सबसे अमीर महिला बन गई। आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसी बदली च्यो छुनफेई की जिंदगी।
च्यो का जन्म चीन के हुनान प्रांत स्थित एक छोटे से गांव में हुआ था। गांव में रोजगार के अवसर नहीं नहीं थे जिस वजह से उन्होंने अपना गांव छोड़ा और चीन के दक्षिणी शहर शेनझेण चली गईं। शुुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन च्यो छुनफेई हिम्मत नहीं हारी।





