जानिए कब है सर्व पितृ अमावस्या और क्या है महालया

सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन सर्व पितृ अमावस्या मनाई जा रही है। यह दिन पितरों को विदाई देने का दिन है। पितृविसर्जन, सर्वपितृ श्राद्ध महालय 8 और 9 अक्टूबर को होगा क्योंकि 8 अक्टूबर दिन सोमवार को 10 बजकर 47 मिनट के बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी जो 9 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 09 बज कर 10 मिनट तक ही रहेगी। इसके साथ शुरू हो जाएगा महालया। महालया बंगालियों का एक ऐसा पर्व होता है जो नवरात्रि की शुरुआत को दर्शाता है। इस दिन रात में दुर्गा मां के मंदिर में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
इसके बाद 10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। शास्त्रों के मुताबिक यदि पहला नवरात्र सोमवार या रविवार को होता है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
घट स्थापना का शुभ समय सुबह छह बजे से नौ बजकर 15 मिनट तक नवरात्रि के 9 दिन की तिथि
शुक्र बदलेगा अपनी चाल, 13 से 31 तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
10 अक्टूबर 2018 : घट स्थापन व मां शैलपुत्री पूजा, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर 2018 : मां चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर 2018 : मां कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर 2018 : मां स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबरर 2018 : पंचमी तिथि सरस्वती आह्वाहन
ये भी पढे : नवरात्र 2018:मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण के लिए इन दस जगहों की मिट्टी का होता है प्रयोग
15 अक्टूबर 2018 : मां कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर 2018 : मां कालरात्रि पूजा
17 अक्टूबर 2018 : मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महानवमी
18 अक्टूबर 2018 : नवरात्री पारण
19 सितम्बर 2018 : दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी





