कपड़ा कारोबारियों की दुकानें बंद, बाजार में ऐसे समय निकाल रहे कर्मचारी

  • अमृतसर.GST के खिलाफ शहर के कपड़ा और शॉल कारोबारी लगातार पांच दिन से दुकानें बंद करके धरने पर हैं। इस उमस भरी गरमी में वह तो अपना वक्त विरोध-प्रदर्शन में गुजार रहे हैं, लेकिन दुकानों पर काम करने वाले मुलाजिम व लेबर अपना समय ताश और क्रिकेट खेल कर गुजार रही है।
    कपड़ा कारोबारियों की दुकानें बंद, बाजार में ऐसे समय निकाल रहे कर्मचारी
    सुनसान बाजारों में थड़ों पर बैठ कर टोलियां की टोलियां ताश खेलती नजर आती हैं। इसी तरह से मुलाजिमों को जहां भी खाली जगह मिलती है वे बैट-बल्ला लेकर खेलने में मशगूल हो जाते हैं। पूछने पर उनका यही जवाब होता है आखिर करें भी तो क्या करें..? कटड़ा जैमल सिंह में हड़ताल के दौरान क्रिकेट खेलते दुकानों में काम करने वाले मुलाजिम। 
     
     
Back to top button