कन्हैया का विवादित बयान- सेना को बताया RAPIST

phpThumb_generated_thumbnail (9)एजेंसी/नई दिल्ली।देशद्रोह के आरोपी जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। कश्मीर की जिक्र करते हुए कन्हैया ने कहा कि सेना द्वारा महिलाओं का बलात्कार किया जाता है, सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं से रेप करते हैं। 

 
सेना पर लगाए गंभीर आरोप
कन्हैया कुमार ने कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन कितनी भी कोशिशें हो, वह डंके की चोट पर कहते हैं कि कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है। कन्हैया ने कहा कि वो सुरक्षाबलों का सम्मान करते हैं लेकिन कश्मीर का जिक्र करते हुए बोलेंगे की सेना वहां बलात्कार करती है।
 
आरएसएस-बीजेपी पर निशाना
सेना के बाद कन्हैया कुमार ने आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कन्हैया ने कहा कि ये लोग (बीजेपी-आरएसएस वाले) देशद्रोह का स्टिकर साथ लेकर घूमते हैं, जिस पर चाहते हैं चिपका देते हैं। कन्हैया ने कहा, ‘लोग मेरे कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं. कहते हैं कि इतना महंगा जैकेट पहना है, इनको पता नहीं ये जैकेट राजनाथ सिंह की पुलिस ने दिया है।
 
गौरतलब है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में 9 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए थे, जिसके बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। 
 
Back to top button