कनाडा ने चीन में अपने नागरिकों की रिहाई के लिए साथी देशों से मांगा सहयोग

कनाडा ने साथी देशों से चीन में हिरासत में लिए गए अपने नागरिकों की रिहाई के लिए सहयोग मांगा है और कहा कि ये गिरफ्तारियां पूरे विश्व समुदाय के लिए चिंता की बात हैं. कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि चीन में पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और सलाहकार माइकल स्पावोर को हिरासत में लिया जाना सिर्फ कनाडा का मुद्दा नहीं है.
उन्होंने फोन पर बातचीत में पत्रकारों से कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिससे हमारे सहयोगी चिंतित हैं और हम पूरी दुनिया में अपने सहयोगियों के साथ इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं. दोनों कनाडाई नागरिकों को चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 10 दिसंबर को हिरासत में ले लिया था.
IS खत्म नही हुआ ये कह कर, डोनाल्ड ट्रंप से नाराज अधिकारी ने उठाया ये बड़ा कदम…
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि चीन ने यह कदम इसी महीने अपनी नागरिक और हुआवे कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वांगझू की कनाडा में गिरफ्तारी के बदले में उठाया है, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इन दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की कोई बात सामने नहीं आई है.
क्रिस्टिया ने कहा कि चीन के राजदूत और अधिकारियों से हुई मेरी बातचीत में चीनी अधिकारियों ने इन दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की बात से इनकार किया है. क्रिस्टिया ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से चीन के साथ हमारे रिश्तों का मुश्किल क्षण है.





