कड़ाके की ठंड में रोजाना 14 घंटे पानी में रहती है यह महिला, करती है ये अनोखा काम…

पश्चिम बंगाल के कटवा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला सुबह आंख खुलते ही पहले तालाब का रुख करती है। दरअसल, गोवई गांव में रहने वाली पटुरानी (काल्पनिक नाम) नाम की महिला की उम्र करीब 60 साल है। इह महिला के घरवालों का कहना है कि पिछले बीस साल से पटुरानी रोज सुबह उठते ही तालाब या पानी वाली जगह खोजने के लिए निकल जाती है।
   
महिला की मानें तो वह बीस साल से रोज सुबह उठते ही तालाब की ओर निकल पड़ती है। रोजाना 12 से 14 घंटे पानी में रहती है। रोज सुबह सूरज उगने से पहले तालाब में उतर जाती है और शाम को सूरज के अस्त होते ही वापस घर में लौट आती है। वह वर्ष 1998 से ऐसा कर रही हैं।

क्या अपने कभी सोचा हैं अक्सर घड़ियों में समय 10:10 ही क्यों होता हैं, वजह हैरान कर देने वाली…

घरवालों के अनुसार, पटुरानी को एक अजीब बीमारी 20 साल पहले हो गई थी। जिसकी वजह से उनकी त्वचा पर काफी जलन होती है। इस जलन से बचने के लिए ही पटुरानी रोज सुबह तालाब में जाकर बैठ जाती हैं। हालांकि पटुरानी की बेटी का भी कहना है कि 20 साल पहले उनकी तबीयत खराब होने के कारण धूप में आते ही उनकी त्वचा जलने लगती थी और बहुत गर्मी लगने लगती थी और पानी में जाते ही राहत मिल जाती थी। इसी के चलते उन्होंने अपनी जिंदगी गुजारने का ये रास्ता खोज लिया और रोज तालाब में जाने लगीं। 

Back to top button