कच्चे स्टील का उत्पादन दो महीने घटा, जनवरी के बाद मार्च में भी कम उत्पादन

चीन और अमेरिका में बढ़ते उत्पादन के बीच भारत में बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कच्चे स्टील का उत्पादन दो महीने घटा है। जनवरी के बाद मार्च में भी उत्पादन कम रहा।

इस साल मार्च में कच्चे स्टील का घरेलू उत्पादन एक प्रतिशत घटकर 94.12 लाख टन रह गया। विश्व स्टील संघ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने एक साल पहले इसी महीने 95.06 लाख टन स्टील का उत्पादन किया था।

जनवरी के बाद यह दूसरा मौका है, जब कधो स्टील का उत्पादन घटा है। देश में जनवरी में कच्चे स्टील के उत्पादन में 1.9 प्रतिशत गिरावट, जबकि फरवरी में उत्पादन 2.3 प्रतिशत बढ़ा था।

हीरो ने लांच की 200cc इंजन वाली तीन प्रीमियम बाइक, जानें खासियत…

भारत के उलट चीन में मार्च के दौरान कच्चे स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान अमेरिका में भी स्टील उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा। स्टील संघ के मुताबिक मार्च में वैश्विक स्तर पर कच्चे स्टील का उत्पादन 15.5 करोड़ टन रहा, जो मार्च 2018 के 14.77 करोड़ टन के मुकाबले 4.9 प्रतिशत अधिक है।

उत्पादन एक नजर में

देश मार्च 2019 मार्च 2018

भारत 94.12 95.06

चीन 803.3 730.5

जापान 91 91

अमेरिका 78 67.53

Back to top button