कंप्यूटर बाबा ने राज्यंमंत्री पद से दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा ने मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. कम्प्यूटर बाबा ने आरोप लगाया कि सरकार संत समाज की उपेक्षा कर रही है. सरकार मेरी भी नहीं सुन रही है. बाबा ने कहा कि सरकार धर्म के प्रति नहीं चलना चाहती है।
River Narmada isn’t in good condition, a ministry is required for this too. Several other ministries will have to be set up. Sukh suvidhaein chahiye to jitna gau mein chahiye utna Narmada mein bhi chahiye. CM will do what he thinks is necessary: Computer Baba, Madhya Pradesh Min pic.twitter.com/bkcCv2ZRys
— ANI (@ANI) October 1, 2018
इससे पहले कम्प्यूटर बाबा ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में एक नर्मदा मंत्रालय भी बनाया जाए. कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि नर्मदा नदी अच्छी स्थिति में नहीं है, इसके लिए एक मंत्रालय की भी आवश्यकता है और कई अन्य मंत्रालयों को स्थापित करना होगा. कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि जितना सुख सुविधा गौमाता के लिए चाहिए उतना ही नर्मदा के लिए भी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जो भी आवश्यक सोचते हैं वह करेंगे।





