कंटेनर से टकराई कार, 3 की मौत-यूपी पुलिस के जवान व महिला समेत 3 घायल

  • समालखा (पानीपत)। समालखा में सोमवार देर रात सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 अन्य घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक जवान भी शामिल है। वहीं हादसे के शिकार सभी लोग सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब ये लोग कुरुक्षेत्र से दवाई लेकर लौट रहे थे। मरने वालों में दो सगे भाई…
    कंटेनर से टकराई कार, 3 की मौत-यूपी पुलिस के जवान व महिला समेत 3 घायल
     
    – समालखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे खलीला मोड़ पर हादसे की सूचना मिली थी, जिसमें कंटेनर से टकराने के बाद एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचित कर दिया।
    – मौके पर पहुंचे गाजियाबाद के रहने वाले लिखी राम ने बताया कि उसके दो भाई भगवानदास, लखीचन्द और उनके समधी वेदप्रकाश कुरुक्षेत्र शुगर की दवाई लेने गए थे। आई-10 कार में उनके साथ नोयडा के रहने वाली उनकी मौसी (भाई या बहन की सास) संतोष के अलावा हरपाल और बिजेंद्र नामक दो और रिश्तेदार भी थे। इनमें बिजेंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है।
    – लिखी राम के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि रात को जब ये लोग वापस लौट रहे थे तो समालखा में खलीला मोड़ पर उनकी कार उस वक्त एक कंटेनर से टकरा गई, जब वह मोड़ पर मुड़ रहा था।
    – हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांचों लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर इनमें से दो ने और दम ताेड़ दिया, वहीं तीन अन्य घायलों को गाजियाबाद ले जाया गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
     
     
     
Back to top button