ओवरलोडिंग करने पर सात गाड़िया सीज

सुलतानपुर, 05 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। डीएम व एसपी के आदेश का हुआ असर, रात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कई गाडियों को पुलिस व खनन अधिकारी की टीम ने थाने में पहुंचाया। खनन व पुलिस विभाग की सक्रियता से ओवर लोडिंग करने वाले गाड़ी स्वामियों में दहशत बन गयी है। फिलहाल डीएम विवेक व एसपी अनुराग वत्स ने शासन की मंशा को सफल करने के लिए ओवर लोडिंग रोकने व राजस्व बढ़ाने पर अपनी निगाह टिका दी है। चेकिंग अभियान के दौरान देर रात में निर्देशों का पालन करने निकले हलियापुर थाना क्षेत्र में खनन इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह व हलियापुर एसओ विष्णुकांत शुक्ला ने ओवर लोडिंग रायल्टी से अधिक लोड कर जा रही तीन ट्रकों को पकडकर सीज कर थाने भिजवाया। थाना कुड़वार में खनन इंस्पेक्टर के साथ कुड़वार एसओ श्याम सुंदर पाण्डेय द्वारा कई गाड़ियों को रुकवाया गया, लेकिन चेकिंग के दौरान रायल्टी सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया। देहात कोतवाली में खनन इंस्पेक्टर द्वारा चार गाड़ियों को ओवर लोडिंग रायल्टी से अधिक लोड पाए जाने पर सीज कर कारवाही की गई।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button