नोटबंदी के बाद आज उत्तराखंड में गरजेंगे पीएम मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी अाज चुनावी प्रदेश देहरादून में रैली करेंगे। इस दाैरान जनसभा के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ऑल वेदर रोड का शुभारम्भ करेंगे।

ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का आज शुभारम्भ करेंगे पीएम मोदी

ये वही प्रोजेक्ट है जो सीधे तौर पर देश के तमाम ऐसे लोगों से जुड़ा है जो उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आते हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए जहां एक तरफ पीएम मोदी चुनावी तीर चलाना चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर हरीश रावत इसे अपने हाथ से निकलता हुआ एक मौका समझ रहे हैं।

गौरतलब है कि 2013 में आई आपदा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को तोड़-मरोड़ कर रख दिया था, जिसको चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ धाम को सुचारू करने के लिए दिन रात एक कर दिए थे लेकिन आखिर में ऑल वेदर रोड के प्रोजेक्ट को पीएम मोदी के द्वारा हरी झंडी मिलने से सारा किया हुआ काम सीधे तौर पर बीजेपी की झोली में आ जाएगा और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक और उपलब्धि प्रदेश की जनता के सामने लाने का मौका मिल जाएगा। बीजेपी के लिए जहां ये एक प्लस पॉइंट होगा, ताे कांग्रेस की आपसी गुटबंदी से परेशान हरीश के लिए यह बैकफुट पर आने जैसा होगा।

Back to top button