ऑयल फैक्टरी में भीषण आग, 11 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे ने किया आग पर काबू

भोपाल.गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के भीतर सुभाष कॉलोनी में जले हुए ऑयल को रिफाइन करने वाली फैक्टरी में आग लग गई। दोपहर में लगी इस आग से उठ रहा धुआं कई किमी दूर से देखा जा सकता था। नगर निगम फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जिस समय यह घटना हुई तब फैक्टरी बंद थी। आसपास के रहवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्होंने फायर कर्मचारियों को बताया कि यहां रोजाना जले हुए ऑयल के ड्रम आते हैं। इन ऑयल को कैमिकल डालकर रिफाइन किया जाता है। जिस समय आग लगी फैक्टरी में आग बुझाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं था।
ये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश
नगर निगम इस बात की जांच कर रहा है कि फैक्टरी मालिक ने कोई अनुमति या लाइसेंस लिया था या नहीं? थोड़ी देर बाद फैक्टरी मालिक सलीम खान भी मौके पर पहुंच गए थे। सलीम ने आशंका जताई कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी होगी।
कई फैक्टरियों के स्टोर हैं यहां
यह कॉलोनी गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के भीतर स्थित है। यहां औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों के कर्मचारी रहत हैं। इसके साथ ही कई मकानों में फैक्टरियों के स्टोर बने हुए हैं।
यह कॉलोनी गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के भीतर स्थित है। यहां औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों के कर्मचारी रहत हैं। इसके साथ ही कई मकानों में फैक्टरियों के स्टोर बने हुए हैं।





