ऑपरेशन ब्लू स्टार, चप्पे-चप्पे पर ऐसे तैनात है पैरामिलिट्री फोर्स

अमृतसर। आप्रेशन ब्ल्यू स्टार की 6 जून को 33वीं बरसी को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में हाई अलर्ट घोषित किया है। पंजाब पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की ओर से साझे तौर पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर संदेश दिया कि किसी भी व्यक्ति को घबराने या डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है।
ऑपरेशन ब्लू स्टार, चप्पे-चप्पे पर ऐसे तैनात है पैरामिलिट्री फोर्स
 
6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी…
 
कचहरी चौक से शाम को फ्लैग मार्च शुरू किया गया, जो कि रियाल्टो चौक, लारेंस रोड से होते हुआ हालगेट तक पहुंचा। वहां से शहर के अंदरूनी इलाके से मार्च निकाला गया। डीसीपी अमरजीत सिंह बाजवा ने कहा कि 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। इसके तहत सुरक्षा के सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। किसी भी तरह की हिंसक घटना नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़े: राखी सावंत की कोर्ट में पेशी आज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप

सीएम ने खालिस्तानियों को चेताया…
 
इस बार यह हाई अलर्ट इसलिए ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि पंजाब के सीए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने जहां कनाडा के खालिस्तानियों को पंजाब की धरती पर कदम न रखने के लिए चेताया हैं वहीं कनाडा के खालिस्तानियों ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा कांग्रेसी सांसद को वीडियो जारी करके धमकियां दी हैं।
 
-सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य पुलिस को आप्रेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी के अवसर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
-केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य में कारें छीनने वाले आपराधिक गिरोहों पर विशेष रूप से नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।
-गृह मंत्रालय के निर्देशों पर राज्य में पिछले कुछ समय के दौरान छीनी गई कारों की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
-पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर 15 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है।
Back to top button