ऑपरेशन थिएटर में घुसा कुत्ता और मरीज का विशेष पार्ट लेकर हुआ फुर्र

हमारे देश में सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को लेकर हमेशा ही चर्चाएं होती ही रहती हैं. लेकिन हाल ही में बिहार के बक्सर में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. अगर कोई आपसे कहे कि एक ऑपरेशन थिएटर में आवारा कुत्ते आए और एक आदमी का कटा हुआ पैर उठाकर ले गए तो ये सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे लेकिन हाल ही में ऐसा हादसा हुआ है.

बिहार में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है. बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरा के रहने वाले रामनाथ मिश्रा श्रमीजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने ही जा रहे थे कि तभी अचानक से उनका पैर फिसल गया और वो ट्रेन के नीचे चल गए. इस हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया. इसके बाद रामनाथ को अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टर्स को उनका पैर काटना पड़ा. इस दौरान एक आवारा कुत्ता पता नहीं कैसे ऑपरेशन थिएटर के अंदर घुस गया और अपने मुँह में रामनाथ का पैर दबाकर भाग गया.

कुत्तो को कटा हुआ पैर ले जाते हुए देखकर हर कोई हैरान हो गया. इलाज के कुछ देर बाद घायल रामनाथ की मौत हो गई. इस बारे में डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है लेकिन यदि ऐसा सच में हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button