ऐसे लोग भूलकर भी न करे बादाम का सेवन, गंभीर बीमारियों के हो सकते हैें शिकार
आपने बहुत बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि दिमाग को तेज बनाने के लिए रोजाना सुबह बादाम खाए। हो सकता है आपकी मम्मी भी आपको सुबह खाने के लिए बादाम देती होंगी। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना बादाम का सेवन करने के लिए भी कहा जाता है, क्योंकि बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इतनी ही नहीं इसका सेवन हमारी स्किन के लिए भी अच्छा होता है पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए बादाम का सेवन नुकसान भी दे सकता है। 
जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हो उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये लोग ब्लड प्रैशर की दवाईयों का सेवन भी करते हैं। दवाईयों के साथ बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। बादाम आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको डाइजेशन संबंधी कोई परेशानी है तो भी आपको इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि बादाम में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को पहले से ज्यादा कर सकता है। एसिडिटी की समस्या में बादाम का खाना एवॉइड करें।
मोटापे से परेशान लोगों को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत मात्रा में होती है।
अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम के चलते एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहे हैं तो बादाम खाना बंद कर दें।





