ऐसे पाए अपने बालो की समस्याओं से छुटकारा…

सर्दियों में बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। इन्हें दूर करने के लिए इन दिनों में दही और नींबू का प्रयोग या गर्म तेल की मालिश से बालों का झड़ना और रूसी (डैंड्रफ) की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह कहना है एक विशेषज्ञ का। ‘ऑर्गेनिक हार्वेस्ट’ के सीईओ राहुल अग्रवाल ने सर्दियों के दिनों में बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ दादी नानी के घरेलू नुस्खे बताए हैं।
दादी नानी के घरेलू नुस्खे-
दही और नींबू : दही और नींबू का मेल आपके बालों का झड़ना रोक सकता है और यह सर्दियों के मौसम में आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉयश्चराइजर के तौर पर काम करता है। यह सिर की त्वचा के रूखेपन को दूर करता है और डैंड्रफ को भी कम करता है। यह हेयर पैक तैयार करने के लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं फिर उसे सूखने दें और उसके बाद बालों को धो लें।
1-गर्म तेल से मालिश : बालों की चमक और मजबूती के लिए गर्म तेल से सिर की त्वचा की मालिश करें। यह बालों को पोषण देता है और सर्दियों की ठंडी, रूखी हवाओं से सिर की त्वचा की रक्षा करता है।
2-तेल और कपूर : अपने सिर और बालों को ठंडा रखने के लिए थोड़ी मात्रा में कपूर और तेल मिलाएं और उसे सिर की त्वचा पर लगाएं। यह डैंड्रफ और खुजली को दूर करता है।
4-नीम और नारियल का तेल : यह सिर की त्वचा में खुजली और लालिमा पैदा करने वाली फफूंद (फंगस) के खिलाफ एंटी-फंगल तेल के तौर पर काम करता है। नीम और नारियल का तेल साथ मिलकर डैंड्रफ और सिर की त्वचा की खुजली के खिलाफ एक एंटीसेप्टिक का काम करते हैं।
5-नीम का पेस्ट और दही : नीम की पत्तियों के पेस्ट को दही के साथ मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है, सफेद बालों की समस्या कम होती है और बाल लंबे और खूबसूरत होते हैं।





