ऐसे डाउनलोड करें इंस्टाग्राम से वीडियो, स्टोरीज और फोटोज, जानें तरीका..

इंस्टाग्राम बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर फोटो, वीडियो शेयर करने के साथ अपनी स्टोरीज डालते हैं. कई बार इंस्टाग्राम पर बहुत सारी ऐसी दिलचस्प चीजें आती हैं, जिसे आप बाद में देखने के लिए ऑफलाइन सहेज कर रखना चाहते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इसे डाउनलोड कैसे करेंगे? हालांकि यूजर के पास स्क्रीनशॉट्स और स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मौजूद होता है, लेकिन इससे फाइल्स को ऑरिजनल रिजॉल्यूशन में डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. लेकिन हम जो तरीका आपको बताने जा रहे हैं, उससे इंस्टाग्राम से वीडियो, फोटोज और स्टोरीज को पब्लिक एकाउंट से आसानी से बेहतर रिजॉल्यूशन में डाउनलोड कर पाएंगे…
 
ऐसे डाउनलोड करें वीडियोज और फोटोज

आप इंस्टाग्राम पर पब्लिक एकाउंट से फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं : 
-सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर पर इंस्टाग्राम को ओपन करें, फिर जिस फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पोस्ट पर क्लिक करने के बाद टॉप में दायीं तरफ तीन डॉट वाला मैन्यू आइकन दिखाई देगा. उसमें जाने के बाद लिंक को कॉपी करना होगा. 
-अब आप किसी भी ब्राउजर में डाउनलोडग्राम ( www.downloadgram.com) को ओपन कर लें. वेबसाइट ओपन होने के बाद जिस लिंक को आपने कॉपी किया था, उसे यहां पर पेस्ट कर दें. इसके बाद फिर डाउनलोड पर टैप करें. अब डाउनलोड बटन के नीचे ही डाउनलोड  इमेज/ वीडियो बटन दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद फाइल को कंप्यूटर या फिर फोन में सेव कर सकते हैं. 
-अगर आप इसके ऑल्टरनेटिव वेबसाइट को आजमाना चाहते हैं, तो फिर इंस्टाडाउनलोडर (www.instadownloader.co) या ग्रामसेव ( www.gramsave.com) साइट्स की मदद ले सकते हैं। यहां भी वीडियो और फोटो को डाउनलोड करने का तरीका डाउनलोडग्राम की तरह ही है.

ऐसे डाउनलोड करें स्टोरीज 
-पब्लिक अकाउंट पर जारी किए गए स्टोरीज को डाउनलोड करने के लिए स्टोरीज डॉट कॉम (www.storiesig.com ) को अपने कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन पर ओपन करना होगा.  जिन प्रोफाइल से स्टोरीज को डाउनलोड करना चाहते हैं, उनका इंस्टाग्राम यूजर नेम दर्ज करें. इसके बाद आपको सर्च बार के नीचे स्टोरीज दिखाई देगी. अगर आप पुरानी स्टोरीज को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे की तरफ स्क्रॉल करना होगा. 
-अब आप जिस स्टोरीज को डाउनलोड करना चाह रहे  हैं, उसे सलेक्ट कर लें. फिर डाउनलोड पर टैप करें. जब डाउनलोड पूरी हो जाएगी, तो फाइल ऑटोमैटिकली आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी. लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी प्रोफाइल से फोटोज, वीडियोज और स्टोरीज को डाउनलोड करने से पहले परमिशन ले लेना बेहतर होगा.

Back to top button