ऐसी बिल्ली जो बदलती है अपना रंग

यह बात सभी लोग जानते हैं कि गिरगिट अपना रंग बड़ी तेजी से बदलता है। कई बार इंसान कुछ समझता इससे पहले वह अपना रंग बदल लेता है। गिरगिट खतरनाक जानवारों में गिना जाता है। अभी तक तो सिर्फ यही सुना और देखा है कि गिरगिट अपना रंग बदतला है लेकिन आज आपको बिल्ली के बारे में बताने जा रहे हैं जो 24 घंटे में समय के साथ अपना रंग बदलती है। 

गुजरात के अंकलेश्वर की शिवदर्शन कॉलोनी के रहने वाले किशोर गायकवाड़ किसी काम से मुंंबई गए थे। वक्त अधिक होने पर वह नजदीक स्थित एक मंदिर में चले गए। वहां पर उन्होंने देखा कि कई बच्चे मिलकर बिल्ली को मार रहे थे उनसे देखा नहीं गया और वह बिल्ली को बचाकर अपने साथ ले आए। लेकिन थोड़ी देर बाद देखा कि उस बिल्ली के शरीर पर त्रिशूल, गदा और अल्लाह भी लिखा हुआ नज़र आ रहा था। यह देखकर उन्हें समझ आया कि यह मामूली बिल्ली नहीं हैं। 

घूमने लायक है पानी में तैरता हुआ सबसे अनोखा ये गांव

कुछ दिन बाद देखा कि बिल्ली समय के साथ अपना रंग भी बदलती है। सूर्योदय के दौरान उसका रंग हल्का सा भूरा होने लगता है वहीं दिन के 3 से 4 बजे के करीब शरीर का रंग हल्का पीला होने लगता है, शाम के वक्त डार्क शेड और रात के समय में हल्का काला होने लगता है। जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो हर कोई उसे खरीदने की पेशकश करने लगा, लेकिन किशोर ने उसे बेचने से मना कर दिया। आपको बता दें इस बिल्ली की कीमत 55 करोड़ रूपए के करीब है।

Back to top button