एसिडिटी की समस्या को दूर करती है किशमिश

किशमिश को बनाने के लिए सूखे हुए अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है. किशमिश हमारे शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करती है.इसके अलावा इसके सेवन से वायु, पित्त और कफ दोष दूर होता है और यह हृदय के लिये बहुत लाभकारी होती है.

एसिडिटी की समस्या को दूर करती है किशमिश

1-किशमिश में भरपूर मात्रा में लैक्सटिव एसिड मौजूद होता है जो पेट में जाकर पानी को सोखने का काम करता है.जिससे कब्ज़ की समस्या से राहत मिलती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है.रोज़ाना किशमिश खाने से हाजमा ठीक रहता है. किशमिश में फाइबर की भरपूर मात्रा में पाए जाने के कारन ये गैस्ट्रोइंटेस्टिनल के रास्ते से विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.

2-किशमिश में कैल्शियम की भरपूर मात्रा मौजूद होने के कारन ये हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है. किशमिश में पाया जाने वाला बोरोन नामक माइक्रो न्यूट्रियंट तत्व कैल्शियम सोखने और हड्डी गठन को अवशोषित करने में मदद करता है. 

3-अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप अपने नाश्ते में किशमिश को शामिल करना चाहिए. किशमिश में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते है जो मिनरल एसिड को निष्क्रिय करने और एसिडोसिस को दूर करने में मदद करते हैं.

 

Back to top button