अभी-अभी: एसपी वैद्य ने कहा, एनकाउंटर के समय कश्मीरी युवा घर में रहे

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने गुरुवार को सेना के एनकाउंटर के दौरान पत्थरबाजी करने वाले युवाओ से अपील की है वो ऐसा ना करें। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पिछले दिनों ऐसा देखने को मिला है जब आतंकवादियो से एनकाउंटर के समय लोगों ने घटना वाले स्थान पर इकठ्ठा होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
यह भी पढ़े: अभी-अभी: आयी बड़ी खबर CM योगी ने कहा, यूपी की हर बीमारी का इलाज है मेरे पास

अभी हाल ही में बडगाम के चाडूरा में इस तरह की घटना में तीन युवक मारे गए थे। मारे गए कश्मीरी युवाओं की घटना पर कहा कि गोली यह नहीं देखती है कि सामने कौन आ रहा है और किसे वो मारने जा रही है।
उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा लड़के एनकाउंटर के वक्त घर में रहना चाहिए। उन्हें एनकाउंटर साइट पर नहीं आना चाहिए था। वैद्य के मुताबिक सुरक्षा बल एनकाउंटर के वक्त अपने को कवर करने के लिए किसी गाड़ी और घर की आड़ लेते हैं। ऐसे में युवाओं का एनकाउंटर की जगह आना आत्महत्या करने जैसा है।
वैद्य के मुताबिक काफी भड़काने के बावजूद सुरक्षा बलों की ओर से कोशिश की जाती रही कि रहे कि आम नागरिकों कोई नुकसान न हो। वहीं दूसरी तरफ युवाओं की ओर से सेना को लगातार उकसाया जाता रहा। युवाओं की ओर से सेना पर लगातार पत्थरबाजी की जाती रही।





