‘एशिया में शांति चाहिए तो दुनिया हमारी मदद करे’

raheel-sharifइस्लामाबाद (3 अक्टूबर): पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने कहा है कि कश्मीर एक ऐसा एजेंडा है जो पूरा किया जाना बाकी है। कश्मीर सहित पूरे साउथ एशिया में अमन तभी कायम होगा, जब यह एजेंडा पूरा होगा। इसके लिए दुनिया हमारी मदद करे।

पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ के मुताबिक, शरीफ ने कहा कि कश्मीर अनफिनिश्ड एजेंडा है। अगर दुनिया वाकई इस इलाके और साउथ एशिया में अमन चाहती है तो उसे इस मसले पर हमारी मदद करनी होगी। कश्मीर का मसला हल होने तक अगर भारत सीजफायर तोड़ता रहेगा और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश करता रहेगा तो इसका बुरा असर पड़ेगा। शरीफ शुक्रवार रात लंदन में रॉयल यूनाइटेड सर्विसेस इंस्टिट्यूट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का एंटी-पाक प्रोपागैंडा खत्म होना चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस सेक्रेटरी जनरल बान की-मून को भारत के खिलाफ डोजियर सौंपने के बाद कश्मीर का मुद्दा फिर उठा दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह यह डोजियर सौंपा था जिसमें भारत पर बलूचिस्तान और कराची में आतंक फैलाने का आरोप लगाया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button