एयर सेफ्टी ऑडिट में खिसकी भारत की रैंकिंग, PAK और नेपाल से भी पिछड़ा

नई दिल्ली:यूनाइटेड नेशन के इंटरनैशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) ने पिछले साल के आखिर में एक एविएशन सेफ्टी ऑडिट किया था, भारत की रैंकिग 66 से फिसल कर 57 पर आ गई है। ऑडिट के तहत जो बात सामने आई है उसमें शायद ही आपको यकीन होगा कि भारत का एयर सेफ्टी स्कोर एशिया पसिफिक क्षेत्र में म्यांमार, बांग्लादेश, मालदीव, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और यहां तक कि नॉर्थ कोरिया से भी कम है।

यानि कि सुरक्षा के लिहाज से भारत की एयर सर्विस काफी नीचे पायदान पर है। वहीं भारत से नीचे- पापुआ न्यू गुइनिया, तिमोर लेस्टे, वनुआतु और समोआ है। ICAO के रिपोर्ट के मुताबिक भारत उन 15 देशों में शामिल हैं जो सबसे कम टारगेट रेट से नीचे हैं। भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अब भारतीय एयरलाइंस अमेरिका के लिए नई फ्लाइट नहीं ला सकेंगी और न ही अमेरिकी एयरलाइंस के साथ किसी तरह का गठबंधन कर सकेंगी।
एयर इंडिया और जेट एयरवेज जैसी इंडियन एयरलाइंस को अमेरिका में लैंडिंग के बाद जांच से भी गुजरना होगा। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब भारत का टारगेट रेट कम हुआ हो, इससे पहले 2014 में भी ऐसा ही हुआ था। हालांकि एक साल बाद भारत की रैंकिंग ठीक हो गई थी। वहीं भारत की रैंकिंग के खराब प्रदर्शन के पीछे सरकार द्वारा सरकारी नियामक डीजीसीए की अवहेलना करना माना जा रहा है।
The post एयर सेफ्टी ऑडिट में खिसकी भारत की रैंकिंग, PAK और नेपाल से भी पिछड़ा appeared first on Look News India.

Back to top button