एयर इंडिया का तोहफा, 2 दिसंबर से सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान

नair_india_san_fransisco_delhi_flight_2015928_9428_28_09_2015ई दिल्ली। कैलिफोर्निया में सैप सेंटर में आयोजित भारतीय मूल के नागरिकों को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया 2 दिसंबर से सप्ताह में तीन दिन दिल्ली से सिलिकॉन वैली केंद्र सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरेगी।

आपको बता दें कि एयर इंडिया ने 2 दिसंबर से सैन फ्रांसिस्को के लिए एक सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा रविवार को ही की थी।

इस मार्ग पर यह पहली नॉन-स्टॉप उड़ान होगी। इसके लिए एयर इंडिया बी 777-200एलआर विमान का इस्तेमाल करेगी।

इससे सैन फ्रांसिस्को में काम कर रहे भारतीय आईटी पेशेवरों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकेगी। यह घोषणा उस दिन की गई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलिकॉन वैली का दौरा कर रहे हैं।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा, हम 2 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि इस मार्ग पर सीधी उड़ान सेवा की मांग है।

सैन फ्रांसिस्को अमेरिका में एयर इंडिया का चौथा गंतव्य होगा। कंपनी न्यूयार्क, नेवार्क और शिकागो के लिए दैनिक सीधी उड़ानें मुहैया कराती है।

 
 
 
Back to top button