नॉनवेज दीवानों के लिए बुरी खबर, अब नॉनवेज नहीं परोसेगा एयर इंडिया

नई दिल्ली। नॉनवेज के दीवाने हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर है। एयर इंंडिया की घरेलू उड़ाने में सफर करते हुए अब वे नॉनवेज का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू उड़ानों की इकनॉमी क्लास के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। दावा है कि इससे हर साल 8 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी।
एयर इंंडिया की घरेलू उड़ान में नही मिलेगा नान वेज
शाकाहारी भोजन पहले की तरह इकनॉमी और बिजनेस क्लास में परोसा जाता रहेगा। एयर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी लोहानी ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक, जून के मध्य से ही यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। मकसद है- लागत घटाने के साथ ही शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के मिलने की आशंका से छुटकारा पाना।
इंटरनेशनल रूट्स पर मिलेगा नॉन वेज खाना
एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट्स और डोमेस्टिक रूट्स पर बिजनेस, फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स को नॉन-वेज खाना परोसा जाता रहेगा।
एयर इंडिया बोर्ड ने दो हफ्ते पहले इस आशय का फैसला किया था।
इससे पहले छह महीने पहले एयर इंडिया ने उन उड़ानों के इकनॉमी क्लास पैसेंजर्स को नॉन वेज खाना परोसना बंद कर दिया था, जिनकी उड़ान अवधि 90 मिनट से कम है।





