लिली एयरवेज : जानिए चीन के इस एयरप्‍लेन रेस्‍टोरेंट के बारे में

बीजिंग। चीन का पहला एयरप्‍लेन रेस्‍टोरेंट हाल ही में वुहान प्रांत में खुल गया है। इसका नाम लिली एयरवेज रखा गया है। पुराने बोइंग 737 विमान के केबिन एरिया में इसका डायनिंग बनाया गया है।

लिली एयरवेज : जानिए चीन के इस एयरप्‍लेन रेस्‍टोरेंट के बारे में

बोइंग 737 से बना है यह कमाल का एयरप्‍लेन रेस्‍टोरेंट

बिजनेसमैन ली लिएंग ने इंडो‍नेशिया के बाताविया एयर से इस विमान को मई 2015 में खरीदा था। मगर, इसे चीन में लाने के लिए थका देने वाली कस्‍टम प्रक्रिया छह महीनों तक चली। ली ने बताया कि पोर्ट, शिपिंग, बिजनेस लाइसेंस, ट्रेड डिक्‍लेरेशन इस सभी प्रक्रियाओं को इससे पहले किसी ने नहीं किया था। इन सारी प्रक्रियाओं से मुझे एक-एक करके गुजरना पड़ा।

बोइंग 737 को डिसअसेंबल करने में करीब आठ महीनों का समय लगा। इसके बाद 70 कंटेनर्स में भरकर इंडोनेशिया से इसे चार महीनों के बाद चीन पहुंचाया गया। आखिरकार ऑप्टिक्‍स वैली के पेडिस्ट्रियन स्‍ट्रीट में यह प्‍लेन रेस्‍टोरेंट बनकर तैयार हो गया है। यह इलाका वुहान के व्‍यस्‍ततम शॉपिंग क्षेत्रों में से एक है।

रेस्‍टोरेंट को विमान के केबिन एरिया में बनाया गया है। कॉकपिट को फ्लाइंट स्‍टुमिटेर के रूप में तब्‍दील किया गया है, जहां आने वाले पैंसेजर जेट में उड़ने के जैसा अनुभव हासिल कर सकेंगे।

इस होटल में डिनर करने के लिए आपको प्रति व्‍यक्‍ित 30 से 45 डॉलर (2100 से 3100 रुपए) तक चुनाने पड़ेंगे। वहीं कॉकपिट में जाने के लिए 45 से 60 डॉलर (3100 से 4200 रुपए) तक का भुगतान करना होगा।

Back to top button