एयरटेल के इस ऑफर से मचा हड़कंप, देगा फ्री इंटरनेट…

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए फ्री-इंटरनेट सेवा लेकर आई है। एयरटेल अपने लैंडलाइन यूजर्स को 3 महीने फ्री इंटरनेट सेवा देगी। कंपनी का ये ऑफर सिर्फ आर्थिक राजधानी मुंबई में उपलब्ध होगा।कंपनी अपने ग्राहकों को लैंडलाइन फोन से ‘वी-फाइबर’ तकनीक का इस्तेमाल कर सबसे तेज इंटरनेट स्पीड मुहैया कराएगी। कम्पनी कीमानें तो इस तकनीक से इंटरनेट की स्पीड 100 एमबीपीएस तक होगी।
एयरटेल के पास 3.51 लाख लैंडलाइन यूजर्स हैं। जिनमें ज्यादातर व्यवसायी हैं। प्रबंधक अधिकारी समीर बत्रा ने कहा कि कम्पनी के पास सैटेलाइट प्रसारण, वायरलैस और लैंडलाइन ग्राहकों के लिए और कंपनियों के मुकाबले अलग होगा।एयरटेल का ये तोहफा रिलाइंस जियो को कड़ी टक्कर देगा। रिलाइंस अपने ग्राहकों को फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। जियो की तर्ज पर एयरटेल भी अपने ग्राहकों को तीन महीने तक फ्री इंटरनेट सेवा देगा।





