एफबीआई ने हवाई के एक सैनिक को आतंकवाद के आरोपों में किया गिरफ्तार

होनोलुलु:  हवाई में एफबीआई ने ड्यूटी पर तैनात एक सैनिक को आतंक के आरोपों में गिरफ्तार किया है. अमेरिका के एक अधिकारी ने सोमवार बताया कि सैनिक को इस्लामिक स्टेट समूह के साथ उसके संबंधों के कारण गिरफ्तार किया गया है.

एफबीआई ने हवाई के एक सैनिक को आतंकवाद के आरोपों में किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि यह सैनिक होनोलुलु में स्कोफिल्ड बैराकों की 25 वीं इन्फैन्ट्री डिविजन में तैनात था.
 
हालांकि इस मामले से संबंधित ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.
 
एफबीआई के प्रवक्ता अर्नोल्ड लानुई ने बताया कि स्वाट टीम के विशेष एजेंटों ने 34 वर्षीय इकाइका कांग को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.
 

Back to top button