एनआईए अफसर तंजील अहमद के बाद अब उनकी बीवी ने भी दम तोड़ा

एजेन्सी/
नई दिल्ली : एनआईए अफसर तंजील अहमद की पत्नी फरजाना की भी बुधवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एम्स में आज सुबह फरजाना ने 10.45 बजे दम तोड़ दिया। बता दें कि बिजनौर में तंजील अहमद पर हुए हमले के दौरान फरजाना घायल हो गईं थी, जिसके बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था। फरजाना हमले के बाद से ही एम्स अस्पताल में भर्ती थीं जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। गौर हो कि तंजील अहमद की तीन अप्रैल को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।





