एटकिन्स डाइट प्लान को अपनाने के है कई फायदे और नुकसान

हाई प्रोटीन रिच डाइट प्लान एटकिन्स के बारे में तो आपने सुना होगा. किसी डाइट प्लान को अपनाने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में तहकीकात कर लेना जरूरी होता है. डाइट प्लान आपके लिए लाभकारी है या नहीं, यह आपकी बॉडी पर बुरा असर भी डाल सकती है. यह नियम एटकिंस डाइट प्लान पर भी लागु होता है. वजन कम करने के लिए आप भी यह डाइट अपना रहे है तो ये बातें जान ले. यह लो-कार्बोहाइड्रेट और हाई रिच प्रोटीन डाइट होती है.

एटकिन्स डाइट प्लान को अपनाने के है कई फायदे और नुकसान

इस डाइट प्लान में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है. यह डाइट प्लान आपके पेट में प्रोटीन फैट और कार्बोहाइड्रेट की तुलना अधिक समय तक रहता है. अधिक समय तक भूख नहीं लगने से व्यक्ति काफी देर तक कुछ नहीं खाता, इससे वजन आसानी से घटता है. कई लोग इस डाइट प्लान को बहुत पसंद करते है, इसमें भुना हुआ मांस और बर्गर नियमित रूप से खाना होता है. इसमें केक और सफेद ब्रेड ना खाने की सलाह दी जाती है. इस डाइट प्लान में कार्बोहाइड्रेट काफी कम मात्रा में होता है, इस कारण बॉडी को एनर्जी नहीं मिल पाती. इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है.

ये भी पढ़े: फ्री में समर्थन देने के मूड में नहीं शिवसेना, मलाईदार विभाग की चाहत : सूत्र

लम्बे समय तक इसी डाइट पर निर्भर रहने से दिल की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से मिलने वाले कई जरूरी पोषक तत्वों को मिस कर देते है. इसका असर डाइजेशन सिस्टम पर भी गलत पड़ता है. इससे कब्ज, मुँह से दुर्गंध की समस्या शुरू हो जाती है. इस में आपको हर ग्राम कार्बोहाइड्रेट का हिसाब रखना पड़ता है.

Back to top button