एक सेब बराबर था बच्ची, जंग जीत अब घर जाने को तैयार…

जापान में दुनिया के सबसे छोटे बच्चे ने जन्म लिया था, जिसका वजन जन्म के समय महज 258 ग्राम था. वहीं आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी बच्ची के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, वहीं जिसका जन्म के समय वजन दुनिया के सबसे छोटे बच्चे से भी कम था.

दुनिया की सबसे छोटी बच्ची का जन्म कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में दिसंबर 2018 में हुआ था और जन्म के समय इस बच्ची का वजन एक सेब के बराबर यानी सिर्फ 258 ग्राम ही था. वहीं इसी वजह से अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने बच्ची का नाम सैबी भी रख दिया था.
ख़ास बात यह है कि सैबी का जन्म महज 23 हफ्तों में ही हो गया था और बच्ची का वजन काफी कम होने की वजह से उसे जन्म के बाद पांच महीनों तक नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट में भी रखा गया था और इसी महीने बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है.
वहीं अब उसका वजन दो किलो 500 ग्राम से भी अधिक हो गया है. डॉक्टर से मिली जनकारी के मुताबिक, इससे कम वजनी बच्ची अब तक के इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुई है और इस बच्ची के जन्म से पहले दुनिया की सबसे छोटी बच्ची के जन्म का रिकॉर्ड जर्मनी के पास ही था.





