सुनकर हिल जाएगे आप एक लीटर आयल में मात्र इतनी दूरी तय करता है हवाई जहाज, दिमाग घूमा देगी यह खबर

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं जो हवाई जहाज का सफर कर चुके हैं, हालांकि आज भी ऐसे कई लोग हैं, जो आज तक कभी भी हवाई जहाज में नहीं बैठे हैं और वैसे तो लोग हवाई जहाज के बारे में बहुत ही बातें जानते ही होंगे, हालांकि क्या आपको यह पता है कि आखिर हवाई जहाज एक लीटर में कितना माइलेज देता है? ये जानकारी आपको चौंका भी सकती है ? 
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, हवाई जहाज प्रति सेकेंड में लगभग चार लीटर ईंधन खर्च करता है और अगर बात बोइंग 747 की के जाए तो यह एक मिनट की यात्रा के दौरान 240 लीटर ईंधन खर्च कर देता है. बोइंग के वेबसाइट के आंकड़ों की माने तो, बोइंग 747 विमान में 10 घंटे की उड़ान के दौरान 36,000 गैलन यानी 1,50,000 लीटर ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है और इस विमान में प्रति मील (12 लीटर प्रति किलोमीटर) लगभग पांच गैलन ईंधन जलता है.
जानकारी के मुताबिक़, बोइंग 747 एक किलोमीटर में 12 लीटर ईंधन खर्च करता है, तो इसका मतलब यह है कि यह विमान 500 यात्रियों को 12 लीटर ईंधन में लगभग एक किलोमीटर का सफर तय कराता है और इसके मुताबिक ये विमान एक किलोमीटर में हर व्यक्ति पर सिर्फ 0.024 लीटर ईंधन ही खर्च किया करता है.





