एक लाख के इनामी बदमाश सचिन पांडे को ढेर किया पुलिस व एसटीएफ ने: यूपी

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस व एसटीएफ ने आजमगढ़ के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सचिन पांडे को ढेर कर दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस को बदमाश के इलाके में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस व एसटीएफ पहुंची और मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।

एक लाख का इनामी सचिन पांडे भाड़े का शूटर था, किसी गैंग से नहीं था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। साथ ही उसपर लूट, रंगदारी वसूली जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। केवल यूपी में ही नहीं वह बिहार तक भी भाड़े पर हत्या करने जाता था।

विभूति खंड स्थित एमिटी कॉलेज के पुराने कैंपस के सामने दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में उसने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद चली मुठभेड़ में एसटीएफ ने इनामी बदमाश को मार गिराया।

 

Back to top button