एक रुपये की नोट का 100वां हैप्पी बर्थडे आज, अब इसकी वैल्यू जानकर यकीन नही करेंगे आप

पहला नोट इंग्लैंड में हुआ था प्रिंटअंग्रेज सरकार ने जब इस नोट का प्रचलन शुरू किया था, तब ये देश में नहीं छपता था। इसको बकायदा इंग्लैंड से छपवा कर लाया गया था। पहले विश्वयुद्ध के दौरान औपनिवेशक अधिकारी टकसालों की असमर्थता के कारण 1 रुपया का नोट छापने को मजबूर हो गए थे। पहले एक रुपया के नोट पर पांचवे किंग जॉर्ज की तस्वीर छपी थी। साल 1926 में इसकी छपाई लागत लाभ के विचारों के चलते बंद कर दी गई थी।
आजादी के बाद हुआ ये बदलाव
आजादी के बाद भारतीय नोटों में ब्रिटेन के किंग की जगह भारत के राष्ट्रीय चिन्ह तीन शेर और अशोक चक्र को जगह दी गई। एक रुपये का नोट भी अपवाद नहीं था। मिंटेजवर्ल्ड के अनुसार, पिछले सौ सालों में एक रुपये के करीब 125 प्रकार के नोट चलन में आए, जिन पर 28 प्रकार की डिजाइन थी।
अब ऑक्शन में लाखों की कीमत
बंद हुए एक रुपये के नोट की आज लाखों में कीमत है। ईबे सहित अन्य कई ऑनलाइन वेबसाइट पर इसकी कीमत इतनी है कि आपको इसे खरीदने के लिए अपना लाख रुपये का सामान बेचना पड़ेगा। अगर आपके पास यह नोट है तो लखपति भी बन सकते हैं। इसी साल की शुरुआत में क्लासिकल न्युमिसमैटिक्स गैलरी में 1985 में छपा एक रुपये का नोट दो लाख 75 हज़ार रुपये में बिका था।
टोडीवाला ऑक्शन में 1944 में छपे एक रुपये के 100 नोटों की एक गड्डी एक लाख 30 हज़ार रुपये में बिकी।







