एक मंत्र जिससे छा जाएगी आपके जीवन में खुशी

दीव्या सुबह सवेरे अपने दफ्तर जाने की जल्दबाजी में थी, उसने जल्दी से कुकर चढ़ाया और अपना बैग जमाने लगी। सुबह के कुछ काम समाप्त कर दीव्या जैसे ही समीर से बात करने पहुंची। ब्रैड पर जैम लगा रहा समीर उस पर बरस पड़ा। अचानक दीव्या का मूड बिगड़ गया और वह अपने नाश्ते के कुछ रोस्टेड ब्रेड लेकर आॅफिस के लिए निकल पड़ी। दफ्तर में उसका सामना मैथ्स के लैक्चर लेने वाली शीना से हो गया। 

शीना ने बनावटी मुस्कान के साथ उसे विश किया और उससे रोज़ाना की चर्चा करने लगी। बातचीत में उसने उसके कल के लैक्चर्स के बारे में पूछ लिया और फिर बात – बात में शीना ने बीकाॅम सेकंड सेमेस्ट क्लास में उसके चिल्लाने का कारण जान लिया। फिर क्या था दीव्या के वहां से जाते ही शीना ने पूरे स्टाफ के कानभरने शुरू कर दिए। जब प्रिंसिपल के कानों तक बात पहुंची तो उन्होंने दीव्या की रिमांड ले ली। इसके बाद दीव्या का मूड़ और बिगड़ गया। इस तरह की बातें अक्सर हमारे जीवन में भी हो जाया करती हैं। छोटी – छोटी सी बातें कई बार जीवन में एक बड़ा मोड़ ले लेती है। 

जिससे हमारे रिलेशन प्रभावित होते हैं। ऐसे में हमें सबकुछ छूटता नज़र आता है। हम किसी रिश्ते की ओर मुड़ते हैं तो वह भी दूर जाता हुआ लगता है। जीवन रेत की तरह हमारी मुट्ठी से फिसलता रहता है। ऐसे में हम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते और अकारण तनाव के साथ अवसाद से घिर जाते हैं। यही तनाव और अवसाद हमारी हेल्थ पर बुरा असर डालता है। अवसाद से हमें चिड़चिड़ाहट सूझने लगती है। जिससे हम अपना पेशन खो देते हैं। कई बार आपने यह अनुभव किया होगा कि कुछ लोगों से सभी लोग बचने की कोशिश करते हैं। 

साल का पहला सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव और इस राशि वालों का…

यानि लोग इन लोगों से मिलने में दिलचस्पी नहीं लेते बल्कि ये लोग जहां भी मिलते हैं उनसे मिलते ही लोग वहां से निकलने का मौका तलाशते रहते हैं। ये ऐसे ही लोग होते हैं जो बनावटी दुनिया के बीच खुद को स्थापित करना चाहते हैं और बात बात पर अपना पेशन खो देते हैं। हां, मगर कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनसे हम अपने जीवन में आने वाली नकारात्मकता को कम कर सकते हैं। कहा गया है कि व्यक्ति अपने आप खुश नहीं रहता व्यक्ति को खुद ही खुश रहना पड़ता है। यहां ऐसे ही कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनसे हम इस तरह की स्थिति से निपट सकते हैं। 

इग्नोर करें 
जब भी आपके आसपास ऐसे लोग मिले जो केवल आपकी खामियों को ही सामने रखते हों और आपके हर काम को बिगाड़ने लगते हों तो ऐसे लोगों को इग्नोर कर दें, अच्छा यह है कि इनकी कोशिशों से आपको यह पता चलेगा कि आप कहां गलत कर रही हैं। बस अपनी गलती को सुधार लें स्थिति अपने आप सुधर जाएगी। 
कूल रहें, योग करें 
जीवन में कैसी भी स्थिति हो हमेशा खुद को कूल रखें। कूल रहने के अलावा आपके पास और कोई रास्ता नहीं रहेगा। गुस्से से आपका काम और बिगड़ सकता है। दूसरी ओर जब आप कूल रहेंगे तो स्थिति खुदब खुद ही आपके समझ में आ जाएगी। यही नहीं हर रोज़ योग और प्राणायाम आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे आपके शरीर को उर्जा मिलेगी और आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। 
समय का इंतज़ार 
हो सकता है आपका समय कुछ अच्छा नहीं हो, मगर समय का इंतज़ार करना आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। फिर अगर किसी ने आपके और किसी और के बीच मतभेद पैदा कर भी दिए हों तो सही समय आने पर आपको अपना पक्ष रखने का अवसर मिल जाएगा और जिससे आपके मतभेद हुए हैं वह भी आपकी स्थिति समझ लेगा। 
सेक्रीफाईज़ 
जीवन में समझौता या त्याग करना भी बेहद अच्छा है। कहा जाता है कि आंधी में वे ही पेड़ टिक पाते हैं जो हवा के रूख से झुक जाते हैं, ऐसे में यदि आप त्याग कर अपने मन को मना लेंगी तो स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। वैल लाईफ का मंत्र ही एडजस्टमेंट है।
Back to top button