एक बैंक मैनेजर ने लोन के बदले मांगा Sexual Favour, महिला ने की धुनाई

KARNATAKA में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बेंगलुरु से 260 किलोमीटर दूर दक्षिण कर्नाटक के दवनगेरे शहर में एक महिला ने बैंक मैनेजर की बीच सड़क जमकर पिटाई की. क्योंकि वो लोन देने के लिए महिला से sexual favours की डिमांड कर रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बैंक मैनेजर महिला से 15 लाख रुपये का लोन देने के बदले सेक्शुअल फेवर मांग रहा था. महिला बैंक मैनेजर की कॉलर पकड़कर रोड पर घसीटती है और डंडे से पिटाई करने लगती है. जिसके बाद वो थप्पड़ और लातें मारती है. महिला यही नहीं रुकी और चप्पलें उतारकर मारने लगीं. 50 सेकंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि वो बैंक मैनेजर से पुलिस स्टेशन जाने के लिए कह रही है. महिला की काफी तारीफ हो रही है. कई कमेंट में उसे हीरो बताया जा रहा है.





