एक बार फिर छह पुलिसकर्मी हुई कोरोना संक्रमित

नगांव (असम)। नगांव जिला के बढ़मपुर स्थित 9वी असम बटालियन के सदर कार्यालय में 06 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार लांस नायक मैनुल इस्लाम, कांस्टेबल प्रणव ज्योति बोरा, कमल खाटनियार, दीपांकर फुकन, निकू नाथ और बिपिन तुमुंग को कोरोना संक्रमित पाए गए है। सभी पुलिसकर्मी अस्त्र भंडार में ड्यूटी कर रहे थे।
इससे पहले भी बुधवार को चार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सामूहिक संक्रमण न फैले इसके मद्देनजर पांच दिनों के लिए बढ़मपुर बाजार को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय स्थानीय लोगों ने लिया है। आगामी 24 से 29 तारीख तक बाजार को बंद रखने के निर्णय लिया गया है।





