एक घोड़ा जिसमे है गजब की सेक्स पावर, रोज करता है इतनो को…

अपनी रफ्तार के लिए मशहूर घोड़ों के बारे में तो आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे घोड़े के बारे में सुना है जो सेक्स पावर के लिए मशहूर हो? अहमदाबाद में एक ऐसा ही घोड़ा है। वहां के पुलिस घोड़ा कैंप में एक ऐसा घोड़ा है जो अपनी प्रजनन क्षमता के लिए बहुत ही मशहूर है।
16 साल के इस घोड़े का नाम है कोको। जिसके साथ प्रजनन के लिए कई घोड़ियों की लाइन लगी रहती है। वो अब तक कई बच्चों का बाप भी बन चुका है। और यही उसकी कमाई का ज़रिया भी है। जी हां, इस घोड़े को हर एक घोड़ी के साथ सेशन करने पर 1500 रूपए फीस के रूप में मिलते हैं।
कैंप का सबसे महंगा घोड़ा
अहमदाबाद के इस पुलिस के घोड़े कैंप में यूं तो 46 घोड़े हैं लेकिन कोको उनमें सबसे ख़ास है। इसका कारण ये है कि वो हमेशा प्रजनन के लिए तैयार रहता है। कोको के साथ अपनी घोड़ी का सेशन करवाने के लिए आसपास के गांवों की लाइन लगी रहती है। साथ ही, कोको एक अच्छी नस्ल का घोड़ा है, जिसकी वजह से उसकी फीस ज़्यादा है।
OMG: जब महिला ने रेस्टोरेंट में निर्वस्त्र होकर किया हंगामा, तस्वीरे देख आपको आ जाएगी शर्म
रखा जाता है ख़ास ध्यान
शानदार प्रजनन क्षमता की वजह से इस घोड़े को दूसरे घोड़ों की तुलना में ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। उसके खाने-पीने से लेकर देखरेख कर विशेष ध्यान रखा जाता है। कोको को नियमित व्यायाम करवाया जाता है और बीमारियों से बचाने के लिए गोलियां दी जाती है।
नस्ल की वजह से सबसे अच्छा घोड़ा
कोको समेत इस घोड़ा कैंप में मौजूद 46 घोड़ों में अधिकतर घोड़े मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के हैं। और इनमें भी नर घोड़ों की संख्या महज़ 8 ही है। इस कैंप में कोको और एक दूसरे घोड़े को सिर्फ सिर्फ प्रजनन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।





