एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, दूल्हे समेत 2 बरातों के 4 लोगों की मौत-7 घायल

सिरसा। राजस्थान में रावतसर-चाईयां के पास रविवार रात एक के बाद चार गाड़ियां भिड़ी। इस हादसे में दो अलग-अलग गांवों से राजस्थान गई बरातों के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। मरने वालों में एक बरात से दूल्हा और उसका जीजा थे जो दूसरी बरात में मरने वाले दो लोग भी यहीं पास के गांव रिसालियाखेड़ा के रहने वाले थे। 
एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, दूल्हे समेत 2 बरातों के 4 लोगों की मौत-7 घायल
एक ही देहली से निकली थी 3 की ब​रात…
– मिली जानकारी के अनुसार जिले के खारियां गांव निवासी शीशपाल ने अपने बेटे उमेद, भतीजे संदीप और पंजाब के गोविंदगढ़ निवासी भांजे जगतपाल का रिश्ता राजस्थान के गांव किक्कराला में तय किया था।
– रविवार को शीशपाल की देहली से 3 दूल्हे एक साथ दुल्हनें लाने के लिए राजस्थान रवाना हुए थे।

ये भी पढ़े: जब भावुक हो गए थे राहुल गांधी, मां को गले तो सोनिया के निकले थे आंसू

इस तरह हुआ हादसा
वहां से शादी संपन्न होने के बाद जब रात करीब साढ़े 8 बजे वापस लौट रहे थे तो बरात हादसे का शिकार हो गई।
– बताया जा रहा है कि उसी वक्त दूसरी बरात गांव रिसालियाखेड़ा से राजस्थान के ही 4 डीडब्ल्यूएम चक्क में गई हुई थी, जिसके वापस लौटते वक्त गाड़ी एक बोलेरो कैंपर से टकराई और फिर खारियां निवासी लोगों की बराती गाड़ियां इसके पीछे टकराती चली गई।
 
दोनों बरातों से दो-दो लोगों की मौत, 7 घायल
हादसे में मारे गए लोगों में खारियां गांव से बरात लेकर गए शीशपाल के भांजे जगतपाल, चौटाला निवासी जगतपाल के जीजा संदीप के अलावा दूसरी बरात के रघुवीर और सुभाष हैं, जो रिसालियाखेड़ा के रहने वाले थे।
– इसके अलावा जगतपाल के ममेरे भाई दूल्हा उमेद, दूल्हा संदीप, जगतपाल का 6 साल के भांजे अजय समेत दोनों बरातों के 7 लोग जख्मी हुए हैं।
– सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Back to top button