एक और दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने दी फांसी की सजा, B.Tech छात्रा को रेप के बाद…

बहुचर्चित और वीभत्स रांची की बूटी बस्ती निवासी बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डालने के मामले में अभियुक्त राहुल राज उर्फ रॉकी राज उर्फ अंकित उर्फ राज श्रीवास्तव उर्फ आर्यन को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस माना है। बीटेक की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपित राहुल को फांसी की सजा दी गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को राहुल को अधिकतम सजा सुनाई। शुक्रवार को अदालत ने राहुल राज को दुष्कर्म के बाद हत्या करने का दोषी पाया था। इस मामले में सीबीआइ कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2019 को आरोप तय किया था। सीबीआइ ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद दस दिनों की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी की थी। जांच अधिकारी ने 19 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की थी।

सीबीआइ ने 23 वर्षीय अभियुक्त को लखनऊ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर 22 जून को रांची लेकर पहुंची थी। इसके बाद उसे बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था। बता दें कि 15 दिसंबर 2016 की देर रात बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और जलाकर मारने की घटना को अंजाम दिया गया था। 16 दिसंबर 2016 को मामला प्रकाश में आया था।
यह भी पढ़ें: बिहार बंद में जगह-जगह गुंडई, कपड़े उतारकर सड़क पर दिखे लोग
हत्या के कुछ घंटों बाद घटनास्थल पर गया था आरोपित
घटना के बाद युवती के घर के बाहर भीड़ थी। इस मामले में अभियुक्त राहुल अपने दोस्त अक्षय कुमार के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा था। अदालत में अक्षय कुमार ने अपनी गवाही में उक्त बातें कही हैं। उसने कहा कि घटना की शाम में वह पटना चला गया। वहां से फोन कर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी लेता था। अक्षय कुमार बूटी बस्ती में ही रहता है। बताया कि घटना के कुछ दिन कुछ दिन पहले अभियुक्त राहुल बिहार के नालंदा से रांची आया था। रांची आने पर उससे संपर्क किया और एक किराये का रूम दिलाने को कहा। तुरंत रूम नहीं मिलने पर मोहल्ले के ही एक मंदिर के पीछे वाले कमरे में अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था करा दी थी। मंदिर में रहने के दौरान मोहल्ले के बच्चों से लड़की के बारे में पूछता था।
किराए पर मकान के लिए पहुंचा था अभियुक्त
बीटेक छात्रा की दो बहनों का भी इस मामले में अदालत में गवाही दर्ज की गई है। एक बहन ने अदालत को बताया कि घटना के कुछ दिन पहले राहुल किराए का कमरा लेने के लिए उसके घर आया था। परिवार वालों ने लड़के को कमरा देने से मना कर दिया। उसी दिन के बाद से कई बार अहसास हुआ कि राहुल उसकी बहन का पीछा कर रहा है। घटना से पहले घर के आसपास उसे घूमते हुए भी देखा था। वहीं, घटना के बाद से उसे कभी नहीं देखा गया।





